फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दरोगा को दी धौंस, बेटे की बाइक सीज

Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर शनिवार दोपहर बिना नंबर की बाइक से फर्राटा भरने पर पुलिस के बाइक सवार को रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। बाइक पर पीछे बैठी मां को बाइक का रोका जाना नागवार गुजरा। महिला सिविल लाइंस थाने के दरोगा और सिपाहियों को धौंस देने लगी। पति को पुलिस महकमे का अफसर बताकर पुलिसकर्मियों पर रौब भी गांठा, लेकिन महिला के हंगामे का पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ। महिला पुलिसकर्मियों के  आने के बाद बाइक सीज कर दी गई। 
विज्ञापन

एक बुर्कानशीं महिला बेटे के साथ बाइक से सिविल लाइंस आई थी। भीड़ भरे चौराहे पर तेज गति में बाइक चलाने पर चौराहे पर तैनात दरोगा सुनील सिंह ने बाइक सवार को रोक लिया। बिना नंबर की ‘आर-वन फाइव’ बाइक देख पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने बाइक का कागज और डीएल मांगा। बेटे की बाइक रोक ने और कागज मांगने पर महिला पुलिसकर्मियों पर भड़क गई। महिला ने दरोगा को पति के पुलिस महकमे में अफसर होने की धौंस दी, लेकिन उसकी एक न चली। महिला का ड्रामा देखकर महिला पुलिस को बुला लिया गया और बाइक को सीज कर दिया। इस दौरान चौराहे पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें