फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को गोली मारने वाला पूर्व सांसद का बेटा गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र के म्योराबाद मोहल्ले में क्रिकेट के दौरान हुए विवाद में वकील अभिनव गिरि को गोली मारने वाले पूर्व बसपा सांसद के बेटे शिवांग पासी और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को तीनों के पास से दो अवैध तमंचे और दस जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक शिवांग पर कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन


बीती 29 जनवरी की शाम करीब चार बजे म्योराबाद चर्च के सामने मैदान में लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने शिवम केसरी को पकड़ उसे बेल्ट से पीटने लगे। वे नशे में धुत थे। शिवम के साथी बीच-बचाव में आए तो हमलावर युवकों ने उन्हें भी धमका दिया। इसी बीच शिवम ने भाई शुभम को फोन किया तो वह साथी वकील अभिनव गिरी और अंगद के साथ बाइक पर वहां आ गए। उन्हें देखते ही हमलावर शिवांग पासी ने तमंचे से फायर कर दिया। कमर पर दाहिनी ओर छर्रे धंसने से अभिनव गंभीर घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावरों ने उसकी बाइक में आग लगाने की कोशिश की।

मगर आसपास के लोगों और क्रिकेट खेलने आए लड़कों ने घेरा तो वे अभिनव की भी बाइक लेकर भाग निकले। हमलावरों के न पकड़े जाने से जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल की। अधिवक्ताओं की नराजगी को देखते हुए एसपी सिटी विपिन ताड़ा ने कैंट कोतवाल राकेश कुमार अवस्थी को हमलावरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। दो फरवरी की रात कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को बेली कछार के समीप गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पूर्व बसपा सांसद शिवांग पासी के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो अन्य मामले कैंट कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन


अधिवक्ता अभिनव गिरि पर फायर झोंकने वाले शिवांग पासी व उसके दोस्तों के पास अवैध तमंचा कहां से आया इसकी सूचना पुलिस के पास नहीं है। क्योंकि पूछताछ के दौरान शिवांग ने पुलिस को ये बताया कि पूर्व में हुए एक विवाद में वह उन्हीं से तमंचा छीनकर लाया था। लेकिन दस जिंदा कारतूस हमलावरों को कहां से मिले इसकी जानकारी भी पुलिस के पास अध-कचरी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें