फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बुजुर्ग को पटका, सिर में लगे 42 टांके, गंभीर

Mon, 11 Jun 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दारागंज के नागवासुकि इलाके में रविवार सुबह एक बुजुर्ग को सांड़ ने सींग में फंसाकर उछालने के बाद पटक दिया। हादसे में 90 वर्ष के बुजुर्ग अमृत लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में 42 टांके लगाए गए हैं। आईसीयू में इलाज के दौरान उन्हें तीन यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से उनकी हालत नाजुक बनी है। इस सांड़ के आतंक से मोहल्ले के लोगों में दहशत है, लेकिन नगर निगम कर्मचारी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन


सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग अमृत लाल के पौत्र मनीष यादव ने बताया कि दादाजी सुबह टहलने गए थे। रास्ते में सांड़ उत्पात कर रहा था तो उन्होंने हट-हट ही किया कि सांड़ ने उन्हें सींग में फंसाकर उठाया और पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग चार से पांच फीट ऊपर से सड़क पर गिरे तो सिर और शरीर पर चोटें आईं। मोहल्ले वालों ने शोर मचाया तो घर वाले वहां पहुंचे। खून से लथपथ अमृत लाल को सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

नागवासुकि इलाके के रहने वालों के मुताबिक नगर निगम के पशुधन अधिकारी से इसकी कई बार शिकायत की गई। निगम कर्मचारी आवारा पशुओं और लोगों के लिए खतरा बने सांड़ पकड़ने की कार्रवाई नहीं करता। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यह सांड़ कई लोगों को घायल कर चुका है। मोहल्ले के लोगों में मरकहे सांड़ का आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें