फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा सात की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी लेने शनिवार को परिजन स्कूल पहुंचे तो आरोप है कि प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षिका विवाद करने लगे। साथ ही गालीगलौज भी की गई। पुलिस ने स्कूल की शिक्षिका, प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिक्षिका पर कई अन्य छात्राओं की भी पिटाई का आरोप लगा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगर पंचायत झूंसी वार्ड नंबर 17 पूरे सूरदास के गायत्री नगर निवासी मनीष कुमार पाठक हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। मनीष की 15 वर्षीय बेटी जान्ह्वी झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार को भी छात्रा स्कूल आई थी। किसी सवाल को लेकर छात्रा जान्ह्वी की शिक्षिका श्रेया ने डस्टर और डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षिका के साथ-साथ विद्यालय के प्रबंधक मदन और प्रधानाचार्य सुमन ने भी छात्रा की डंडे से पिटाई की। पिटाई से छात्रा के हाथ के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। इस दौरान कुछ अन्य छात्राओं की भी पिटाई की गई थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि शनिवार को परिजन इस बाबत स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने गए तो गालीगलौज की गई। धमकाया गया कि पुलिस से शिकायत की तो स्कूल से छात्रा का नाम काट देंगे।

इस पर परिजन झूंसी थाने पहुंचे। सूचना पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक सिंह समेत अन्य अधिवक्ता थाने पहुंच गए तथा आरोपी स्कूल प्रबंधक व शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक मदन, प्रधानाचार्य सुमन तथा अध्यापिका श्रेया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। एक अन्य छात्रा के परिजनों ने भी पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने एफआईआर नहीं दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी योजना दो में प्रगति विद्या मंदिर की शिक्षिका पर 15 सिंतबर को नर्सरी की बच्ची की पिटाई के आरोप लगे थे। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया था। फर्नीचर का काम करने वाले दीपक भारद्वाज की पांच साल की बेटी परी नर्सरी की छात्रा है। आरोप था कि 15 सितंबर को स्कूल की शिक्षिका शिल्पी उससे आउल की स्पेलिंग पूछ रही थी। पर बच्ची स्पेलिंग बता नहीं पाई। इसी पर शिक्षिका ने मासूम परी की बेरहमी से डस्टर से पिटाई कर दी थी। शिक्षिका की पिटाई से बालिका के चेहरे, पीठ और पेट पर चोट के गहरे निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें