फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन ज्वेलरी शॉप से उड़ाए गहने

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के भीड़ वाले बाजार कटरा में दिनदहाड़े शातिर एक ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक को पता तक नहीं चला। जब ठगी का पता चला तो शातिर महिला और उसके साथी की खोजबीन करने लगे लेकिन वे नजर नहीं आए। तब मामले की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस उचक्कों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


कटरा के अविनाश गुप्ता की घर से कुछ दूर पर लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दोपहर में एक महिला और उसके साथ एक युवक ग्राहक बन कर पहुंचे। खरीदारी के बहाने सोने की चूड़ियां देखने लगे। चूड़ी के अलावा अन्य आभूषण भी उन्होंने निकलवा लिया। कारोबारी और सेल्समैन की नजर बचाकर महिला ने सोने की चूड़ियों के दो डिब्बे छिपा लिए। इसके बाद वे बाद में आकर ज्वेलरी लेने की बात कर निकल गए। उनके जाने के बाद अविनाश और सेल्समैन ने ज्वेलरी का मिलान किया तो चूड़ियों के दो डिब्बे कम थे।

सेल्समैन और मालिक तुरंत बाहर निकले और आसपास के दुकानों में उचक्कों को खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर चौकी प्रभारी कटरा रामकरन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन फुटेज में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया। चौकी प्रभारी कटरा रामकरन सिंह ने बताया कि दुकान में गार्ड भी नहीं था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें