फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटने पर छोटा बघाड़ा में हंगामा

Tue, 26 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के छोटा बघाड़ा इलाके में सोमवार शाम पंफलेट बांट रहे छात्र सुशील कुमार को पीटने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि पार्षद के पति बबलू सोनकर ने छात्र को पीटा। खबर फैलते ही सैकड़ों छात्र वहां जुट गए। एनी बेसेंट पुलिस चौकी को घेरकर छात्रों ने पार्षद विरोधी नारे लगाते हुए आरोपी व्यक्ति को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की। बवाल की आशंका पर एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ वहां पहुंचे अफसरों ने छात्रों को पार्षद पति की गिरफ्तारी का भरोसा देकर मनाया। पीड़ित छात्र की ओर से कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन


चुनार मिर्जापुर का निवासी सुशील कुमार (18) दारागंज में कच्ची सड़क स्थित एक मकान में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता है। अपने खर्च जुटाने के लिए वह संस्थाओं के पंफलेट बांटता है, जिसके बदले उसे पैसे मिलते हैं। सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे वह छोटा बघाड़ा में पंफलेट बांट रहा था तभी आरोप है कि पार्षद लाज सोनकर का पति बबलू सोनकर आया और सुशील को यह कहते हुए पीट दिया कि वह कचरा फैला रहा है। सुशील ने अपने मित्रों को फोन से बताया तो कुछ ही देर में आसपास के तमाम लॉज और मकानों में किराए पर रहने वाले सैकड़ों छात्र जमा हो गए। वे शोर मचाते हुए पार्षद के खिलाफ नारे लगाने लगे। एनी बेसेंट चौकी घेरकर छात्र आरोपी बबलू की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगे।

पूरे शहर की फोर्स के साथ पहुंचे अफसर
छात्रों के हंगामे की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी राजेश यादव कई सीओ और शहर की पूरी पुलिस फोर्स के साथ छोटा बघाड़ा पहुंच गए। वजह ये कि छात्रों की अधिकता की वजह से बघाड़ा में पहले भी कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। एसपी सिटी ने चौकी घेरकर शोर मचा रहे छात्रों से बात की। उन्हें समझाया कि बबलू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। करीब एक घंटे तक समझाने पर छात्र शांत हुए साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर मंगलवार तक बबलू को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो छात्र फिर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें