फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में अपहृत छात्र मुक्त

Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण
विज्ञापन
 फिरौती के लिए छात्र को अगवा कर कार से भाग रहे बदमाशों की नगर कोतवाली के सोनावां के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने छात्र को सकुशल मुक्त कराने के साथ ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा निवासी इंटर का छात्र जमील मंगलवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी जंघई गया था। वहां से शाम को घर लौट रहा था। फूलपुर के पास कार सवार बदमाशों ने उसे पिस्टल के बल पर रोक लिया। उसे जबरन कार में बैठाने के बाद बाइक अपने कब्जे में ले ली। रास्ते मेें जमील को बदमाशों ने मारापीटा और उसके घर के नंबर पर फोन कर एक लाख रुपये फिरौती मांगी।

अपहरणकर्ताओं ने जमील के परिजनों को पहले रानीगंज बुलाया। यहां पहुंचने पर परिजनों ने जमील के नंबर पर फोन किया तो बदमाशों ने उन्हें प्रतापगढ़ बुलाया। जमील के परिवार के लोग रानीगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी एसओ को देते हुए मदद मांगी। इसके बाद रानीगंज पुलिस सादे कपड़ों में परिवार के लोगों के साथ पीछे-पीछे चल पड़ी। फिरौती की रकम लेने के लिए बदमाश सोनावां के करीब एक ढाबे पर पहुंचे। इस बीच परिवार का एक सदस्य रुपये लेकर सोनावां स्थिल कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा। तभी जमील की बाइक लेकर दो बदमाश फिरौती की रकम लेने के लिए पहुंचे। जमीन को अगवा करने वाले बदमाश भी कार से आ गए।
विज्ञापन


यह देख सादे कपड़ों में मुस्तैद पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर बदमाश कार लेकर भागने लगे। चंवर गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान मौका पाकर कार से कूदकर तीन बदमाश भाग निकले, जबकि कार सवार एक व बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस दबोचने में कामयाब रही। बदमाशों से मुठभेड़ की खबर सुनते ही एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह, नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अपहृत छात्र जमील व पकड़े गए बदमाशों को अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दो पट्टी व एक मध्य प्रदेश का है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी नीरज पट्टी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें