फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में छात्र नेता को गोली लगी, हालत गंभीर

Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
छात्र नेता जितेंद्र कुमार सिंह (25) को कटरा में अच्छे लॉज के निकट शुक्रवार रात आठ बजे चाय की दुकान पर गोली लग गई। उसे गोली मारी गई या आपसी खींचतान में गोेली लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि घायल छात्र के होश में आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। जबकि साथी छात्रों का कहना है कि हमलावरों ने गोली मारी और अंधेरा का फ ायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी सहित तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। वहां पर छात्र के गोली लगने से तनाव की स्थिति है। इस घटना के बाद मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। अस्पताल में भी भी देर रात तक छात्रों का जमावड़ा लगा रहा और गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना जेठवारा के सराय आनादेव के रहने वाले छात्र जितेंद्र सिंह के पिता रोडवेज में चालक हैं। जितेंद्र  कई साल पहले पढ़ाई के लिए इलाहाबाद आया था। यहां के अच्छे लाज में रहकर सीएमपी ़िडग्री कालेज से बीए करने के बाद एलएलबी का एंट्रेंस टेस्ट दिया था। साथ में इस साल कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी में था। शुक्रवार की शाम आठ बजे वह कटरा के अच्छे लॉज के पास चाय की दुकान पर अन्य छात्रों के साथ बैठा था। साथी छात्रों का कहना है कि अंधेरे में कुछ युवक आए और गोली मारकर भाग गए। गोली जितेंद्र के सीने के बाई ओर चार इंच ऊपर लगी है। घायल को छात्र  उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में लाए। उसी के बाद साथी छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। इस खबर पर एसपी सिटी, सीओ चतुर्थ और थाना प्रभारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल छात्र से गोली लगने के बारे में जानकारी की लेकिन साथियों ने घटना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।

सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि गोली घायल छात्र के सीने में घंसी हुई है। जिसको निकालने के लिए डॉक्टर आपरेशन करेंगे। गोली लगने के बारे् में छात्र और उसके साथियों ने कुछ भी नहीं कहा है। बताते हैं कि गोली आपस में छीना झपटी में लगी है । लोग यह भी बता रहे हैं कि अंधेरे में कुछ लोग गोली मार कर भाग गए। गोली लगने को लेकर दो तरह की बातें आ रहीं हैं।  आसपास के लोगों से जानकारी करके ही सही स्थिति पता चल सकेगी कि गोली मारी गई है या फिर छीना झपटी में लगी है।
विज्ञापन


कटरा का अच्छे लॉज पहले से ही आपराधिक घटनाओं के लिए बदनाम है। यहां आए दिन मारपीट और फायरिंग की घटनाएं होती रहीं हैं। जिनको लेकर कई बार इस लाज को सीज किया गया था। कई बार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी भी की गईं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवि और कालेज खुलने के बाद यह लॉज अब फिर से पुलिस के राडार पर रहेगा।

इलाहाबाद तथा अन्य विवि व कालेजों में एडमिशन शुरू होते ही शुक्रवार को पहली घटना हुई है। इस घटना के बाद एसएसपी ने कर्नलगंज, जार्ज टाउन सहित स्कूल कालेज और छात्रों के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया है। 100 सेवा के अलावा पुलिस पिकेट बढ़ा दी गई है। अफसरों का भी मूवमेंट बढ़ा दिया गया है, जिससे कि संदिग्ध लोगों पर नजर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें