फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लुटा, बस में पिटा

Fri, 22 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जौनपुर का अजय बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर लुट गया तो बस में उसे पिटना पड़ा। पिटाई के बाद लूट के प्रयास का आरोप लगाते हुए बस कंडक्टर और ड्राइवर एसएसपी आफिस पहुंचे तो युवक बेकाबू हो गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और जो भी उसके सामने आता, उसे धक्का दे देता। अजय को पकड़ने में कई पुलिस वालों को लात-घूंसे खाने पड़े। आखिरकार वह दबोचा गया और कर्नलगंज थाने भेज दिया गया। हकीकत का पता चलने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


अजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। वह बृहस्पतिवार को किसी ट्रेन से इलाहाबाद पहुंचा था। स्टेशन पर ही मिले कुछ लोगों ने दोस्ती गांठकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद का अजय को कुछ याद नहीं। उसे होश आया तो वह फुटपाथ पर पड़ा तथा बैग, पर्स और अन्य सामान गायब था। वह काफी परेशान था और किसी से बात भी नहीं कर पा रहा था। वह घर जाने के लिए जंक्शन से फाफामऊ जाने वाली सिटी बस में सवार हुआ। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। बस एसएसपी आफिस के पास पहुंची तो अजय का कंडक्टर से किराए को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक बस में ही मारपीट होने लगी तो अजय भड़क गया।

अजय ने कंडक्टर के साथ मारपीट की। बस में सवार लोगों की मदद से कंडक्टर ने अजय को काबू में किया और एसएसपी दफ्तर के सामने बस रुकवा दी। लोग अजय को घसीटते हुए ले जाने लगे तो वह भी पूरी ताकत से प्रतिरोध करने लगा। वह लोगों को धक्का देकर भागा और एसएसपी कक्ष की ओर बढ़ा। उसे दो सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की तो उसने धक्का दे दिया।
विज्ञापन


एक दरोगा आगे बढ़े तो अजय उनसे भी भिड़ गया। इसी बीच कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे थाने ले आई। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कंडक्टर ने बैग छीनने की कोशिश का आरोप लगाया था लेकिन तहरीर नहीं दी। जब शाम को हालात सामान्य हुए तो अजय ने आपबीती सुनाई। उसके परिजनों को बुला लिया गया है। अजय को उनको सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें