फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में फरियादी परिवार पर हमला, हंगामा

Sat, 22 Aug 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसएसपी दफ्तर में शुक्रवार दोपहर एक फरियादी अपने परिवार के साथ एसपी यमुनापार से मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था। जैसे ही वह प्रार्थना पत्र लेकर दफ्तर के बाहर पहुंचा परिसर के अंदर दूसरे पक्ष की तरफ से आईं दर्जनभर महिलाएं फरियादी पर टूट पड़ीं। फरियादी,उसके बेटे, पत्नी और बेटी को लात-घूंसों से पीटने लगे। यह नजारा देखकर वहां खलबली मच गई। ऑफिस में बैठे दरोगा और सिपाही बाहर निकल कर आ गए। सीओ कर्नलगंज और इंस्पेक्टर के साथ शक्ति मोबाइल टीम के साथ महिला पुलिस पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नैनी के शंकरढाल का रहने वाले दशरथ केशरवानी का अपने पड़ोस के अशोक केशरवानी से दुकान पर कब्जे के विवाद में झगड़ा चल रहा है। दो दिन पहले उनके बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद मामला नैनी थाने पहुंचा था। शुक्रवार को दशरथ बेटे दीपक, पत्नी और बेटे पूनम के साथ एसएसपी दफ्तर शिकायत करने पहुंचे थे। वह एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर वे लौट रहे थे। जैसे ही दफ्तर की सीढ़ियों से दशरथ परिवार के साथ नीचे उतरने के दौरान दूसरे पक्ष की दर्जनों महिलाएं उन पर टूट पड़ी। उनकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। मारपीट में दशरथ की बेटी और पत्नी और चोट आई।

एसएसपी दफ्तर के परिसर में मारपीट होते देख खलबली मच गई। एसएसपी दफ्तर में तैनात दरोगा और सिपाही बाहर निकल आए। सूचना पर सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कर्नलगंज, शक्ति मोबाइल टीम पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में दशरथ की बेटी की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में अशोक केशरवानी, बबलू केशरवानी,संतोष केशरवानी, रेखा, श्रेया,संध्या, पूजा समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हंगामा और धमकी की एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें