फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायममरेज में आठ वर्ष की मासूम से रेप 

Thu, 14 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गंगापार के सरायममरेज इलाके में आठ साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। मंगलवार रात बच्ची घर के बाहर सो रही थी, तभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पड़ोस का एक युवक बच्ची को घर से लगभग सौ मीटर दूर सुनसान बाग में ले गया। वहां मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह खून से लथपथ होकर अचेत हो गई तो आरोपी छोड़कर भाग निकला। उधर, घर के बाहर सो रही बच्ची को गायब देखकर परिजन खोजने निकले। आम के बाग में मासूम को बेहोश देखा तो हड़कंप मच गया। इलाज के बाद होश में आने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए शहर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

सरायममरेज के एक किसान की आठ साल की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। वह मंगलवार रात घर के बाहर सो रही थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे बच्ची को बाहर सोते छोड़कर माता-पिता घर में खाना खाने चले गए। आधे घंटे बाद बाहर निकले तो देखा कि चारपाई पर बच्ची नहीं थी। बच्ची के गायब होने की खबर से गांव में खलबली मच गई। उसकी तलाश की जाने लगी। इसी बीच पता चला कि घर से लगभग सौ मीटर दूर बच्ची बाग में पड़ी है। घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में होश आने पर बच्ची ने बताया कि सोते समय उसे पड़ोस का आलोक पांडेय उठा ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती की। सूचना पर सरायममरेज पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी डीसीएम चालक है और दो बच्चियों का पिता है। 
विज्ञापन


आठ साल की बच्ची को सोते समय बाग में उठाकर ले जाने और रेप की बात सामने आई है। मामले की रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें