फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर मेरी दोस्त सुसाइड करने जा रही है, मैं भी मर जाऊंगा’

Thu, 15 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यमुना पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जार्जटाउन थाने में बुधवार की सुबह आई एक कॉल से सनसनी मच गई। युवक बोला कि ‘सर मेरी दोस्त सुसाइड करने जा रही है। मैं भी जिंदा नहीं रहूंगा। पुल से कूदकर जान दे दूंगा’। पुलिस नए पुल पर पहुंच गई। वहां पर छात्रा और उसका दोस्त, दोनों मिल गए। दोनों को किसी तरह से समझा-बुझाकर थाने लाया गया। लड़की और लड़के दोनों के परिजनों को बुलाया गया। घंटों चली पंचायत के बाद उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


बाघराय प्रतापगढ़ का रहने वाला एक परिवार अल्लापुर में किराये पर रहता है। बेटी काजल (परिवर्तित नाम) एक कालेज की छात्रा है। कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले राजेश (परिवर्तित नाम) के साथ हुई तो घरवालों को यह बात नागवार गुजरी। दोनों के घर वाले इस दोस्ती से नाखुश थे। काजल के परिवार में काफी विवाद हो गया था। मंगलवार को भी घर में कुछ विवाद हुआ था। काजल बुधवार तड़के सुसाइड करने के लिए घर से निकल पड़ी। उसने राजेश को फोन कर दिया था कि वह नए यमुना पुल कूदने जा रही है। घबराया राजेश तुरंत पुल पर पहुंच गया।

उसने काजल को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इस पर राजेश ने कहा कि वह भी सुसाइड कर लेगा। इसी बीच उसने जार्जटाउन पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस नए यमुना पुल पहुंची तो दोनों को जार्जटाउन थाने ले आई। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया। तीन घंटे तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई भी पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने को राजी नहीं था। लड़की के परिजन भी बदनामी के डर से मामले को रफादफा करना चाह रहे थे। जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस ने लिखा पढ़ी करके दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें