फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को मारकर हाईवे पर फेंक दी लाश

Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
लगभग 25 साल की युवती की हत्या के बाद उसका शव बारा इलाके में रीवा हाईवे पर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने डांडो और डिहवा गांव के बीच सड़क किनारे युवती की लाश देखी तो सन्न रह गए। वहां भीड़ लग गई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। युवती ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। पैरों में पायल थी। दाहिने हाथ पर गोदने से आरबी बबलू लिखा था। युवती के गले पर दबाव के  निशान थे।
विज्ञापन


शव देख वहां भीड़ लगी। खबर फैली तो कई गांव के लोग उधर आए मगर कोई भी युवती की पहचान नहीं कर सका। बारा पुलिस ने आकर शव का निरीक्षण किया। फिर सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि युवती को बलात्कार के बाद गला घोंटकर मार डाला गया। पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए इलाहाबाद के साथ ही पड़ोसी जनपद रीवा और मिर्जापुर की पुलिस को भी लावारिस शव मिलने की जानकारी दी है। शव की पहचान होने के बाद ही कातिलों का पता लगाया जा सकेगा। शव के पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण और गैंगरेप के बारे में भी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें