सतीश श्रीवास्तव के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
वर्षा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पति और बेटियों के साथ कॉलेज में थीं। सुबह करीब 11 बजे सतीश ने फोन कर बताया कि सलोरी स्थित मकान में देवेंद्र कई लोगों के साथ पहुंचा है। वह जल्दी घर पहुंचने के लिए कह रहे थे। वहां पहुंचने पर देखा कि देवेंद्र बेटे निपेंद्र उर्फ बच्चू, बहू और 20-25 लोगों के साथ मौजूद था। वर्षा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मकान का ताला तोड़ने के साथ पीछे स्थित प्लॉट की बाउंड्री भी तोड़ दी।
विरोध करने पर पथराव किया और सतीश पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके पेट में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सतीश और देवेंद्र के बीच नजूल की संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।