ममफोर्डगंज के फव्वारा चौराहे पर सोमवार शाम शराब की दुकान के सेल्समैन नागेंद्र सिंह को गोली मारने वाले शूटर का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद बगल के एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने का फैसला किया ताकि बदमाश का हुलिया दिख सके।
फव्वारा चौराहा स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन नागेंद्र सिंह ने सोमवार शाम मुफ्त में बोतल देने से इनकार किया तो बदमाश ने फायर कर दिया था। गोली नागेंद्र के सीने में धंसी हालांकि उसकी जान बच गई। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाश को वह नहीं जानता। मगर उसके पहले भी कई बार ऐसे ही मुफ्त में शराब लेने आए लोगों ने अन्नू पांडेय का नाम लिया था। घटना की जांच कर रहे उपनिरीक्षक रजवल नागर ने बताया कि शराब की दुकान में कैमरे नहीं लगे थे। बगल में एटीएम बूथ में सीसीटीवी कैमरा है। बुधवार को उसकी सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी जिसमें शायद शूटर का हुलिया दिखे।