फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश यादव के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो: डीजीपी

Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजेश यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों से मिली जानकारी के बाद डीजीपी सुलखान सिंह पुलिस अफसरों पर जमकर बरसे। शाम को लखनऊ जाते समय उन्होंने अफसरों को एयरपोर्ट पर कानून व्यवस्था में सुधार के अलग से निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी शिकायतें यह बतातीं हैं कि पुलिस जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। बसपा नेता राजेश यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी और अगले सप्ताह विवि छात्रसंघ चुनाव में कड़ी चौक सी के निर्देश दिए। कहा कि शहर में पुलिस अफसरों का मूवमेंट दिखना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार और डीजीपी सुलखान सिंह सर्किट हाउस में मंडल के जन प्रतिनिधियों से मिले। इस दौरान दुर्गापूजा, नवरात्र और मोहर्रम शांतिपूर्वक पूरा होने पर अफसरों की सराहना की। पिछले दिनों हुई कुछ आपराधिक घटनाओं पर कुछ अफसरों की शिकायत की गई। इन शिकायतों को डीजीपी ने गंभीरता से सुना। अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की सामूहिक बैठक में उन्होंने मुकदमों की लंबित विवेचना का समय से निस्तारण और आपराधिक घटनाओं में नामजद की समय से गिरफ्तारी पर जोर दिया।

अगले महीने प्रस्तावित निकाय चुनाव में सख्ती से निपटने और थानों में आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण कराने के  आदेश दिए। दीपावली पर पटाखों की बिक्री में सावधानी बरतने के साथ-साथ सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन

डीजीपी के इस निर्देश के बाद देर शाम डीएम और एसएसपी ने अधीनस्थ स्टाफ के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान विवि में छात्र संघ चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसी के मद्देनजर 100 सेवा और पुलिस का मूवमेंट बढ़ाने के लिए शहर में कुछ और टीम  बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें