फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के बाद मरियाडीह गांव में आरएएफ तैनात

Sat, 26 Sep 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मरियाडीह गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव का माहौल है। गांव के लोग खासा सहमे हुए हैं। ग्रामीणों में तनाव और आक्रोश को देखते हुए मौके पर आरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


आबिद इलाके के काफी चर्चित प्रधान हैं। उनकी कई लोगों से रंजिश चल रही है। हत्याकांड को ग्राम प्रधान के चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। कुछ ही महीनों में प्रधान पद पर चुनाव होने वाले हैं। आबिद दोबारा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों के निशाने पर ग्राम प्रधान आबिद ही थे। जिस ढंग से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई उससे जाहिर है कि हमलावर किसी भी कीमत पर आबिद को रास्ते से हटाना चाहते थे।

हमलावर पूरी तैयारी से थे। डन्हें इस बात का अंदाजा था कि आबिद के रहते चुनाव जीतना टेढ़ी खीर साबित होगी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आबिद को रास्ते से हटाने की तैयारी से आए थे। लेकिन संयोग रहा कि आबिद रास्ते में एक रिश्तेदार के घर बकरीद पर सेवईं खाने के लिए उतर गए लेकिन ड्राइवर और चचेरी बहन हमलावरों की गोली का शिकार हो गए। अल्कमा के मौत की खबर सुनकर मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। है। अल्कमा दो भाइयो के बीच इकलौती बहन थी। उसकी मौत से भाइयों और मां का रो रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें