फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊआइमा में दो समुदायों में तनाव

Sat, 26 Sep 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (तिलई बाजार)। मऊआइमा के सराय असन उर्फ नौगीरा गांव में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच नमाज और आरती एक ही समय होने को लेकर बवाल हो गया। बकरीद की नमाज के समय लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में आरती करने को लेकर एक समुदाय के लोग नाराज हो गए। आक्रोशित लोगोें ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। उत्तेजित लोगों ने लाउडस्पीकर बंद करवा दिया और पूजा कर रहे पुजारी और भक्तों को मारपीट दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। दूसरे गुट के लोग भी जुटने लगे। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी गंगापार और सीओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। घायल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

सराय असन उर्फ नौगीरा गांव में एक धर्मशाला है। धर्मशाला के बगल स्थित मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। प्रतिमा स्थापना के चलते रोजाना लगभग साढ़े सात बजे सुबह और शाम को आरती होती है। शुक्रवार सुबह भी आरती के लिए पुजारी संतोष तिवारी ने लाउडस्पीकर लगाया। नमाज के समय आरती दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर लगभग एक दर्जन युवक मंदिर पहुंचे और पुजारी को लाउडस्पीकर बंद करने को कहा।
विज्ञापन


पुजारी ने आरती के बाद लाउडस्पीकर बंद करने को कहा तो नाराज युवकों ने वहां मौजूद पुजारी संतोष तिवारी, हरिश्चंद्र और जीत लाल को मारपीट क र लहूलुहान कर दिया। बवाल की सूचना पर एसओ मऊआइमा विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी गंगापार और सीओ लाल प्रताप सिंह भी आ गए। पुलिस के पहुंचने से माहौल बिगड़ने नहीं पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत कर शांत कराया। घायल हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों रमजान, फारुक, रिजवान, मुस्तफा, हनीफ, जमील और शहबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रमजान, मुस्तफा समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें