फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाई भड़के, वाहनों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज

Fri, 18 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की औरैया में गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं ने सुभाष चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। सिटी बस सेवा की तीन बसों सहित दर्जनभर वाहनों को तोड़ डाला। चौराहे पर सीएम योगी आदित्य नाथ और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के लगे होर्डिंग भी तोड़ डाले। सपाइयों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से सपा युवजन सभा के अध्यक्ष संदीप यादव सहित 11 नेताओं को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइंस भेजा गया। कलक्ट्रेट, बालसन चौराहा विवि रोड और आसपास के इलाकों में भी सपा नेताओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर दो बजे इलाहाबाद के सपा नेताओं को खबर मिली कि अखिलेश यादव को औरैया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर पर सपा नेता भड़क गए। गुस्से में बेकाबू अधिकांश सपा नेता सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर पहुंच गए और हाईकोर्ट और सिविल लाइंस बस अड्डे की ओर से आ रहीं सिटी बस सेवा की तीन बसों पर पत्थर और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। बसों के शीशे फोड़ दिए। इस दौरान कई प्राइवेट वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

प्रदेश सरकार और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसी क्रम में कलक्ट्रेट तथा अन्य स्थानों पर सीएम का पुतला फूंका गया। सुभाष चौराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर लगे सीएम और सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग भी तोड़ डाले।
विज्ञापन

मौके पर पहंची सिविल लाइंस, कैंट और कोतवाली थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके से सपा युवजन सभा के अध्यक्ष संदीप यादव, यशांश केशरवानी, देवबोस, मनोज यादव, पंकज यादव, विजय कांत यादव, शैलेष कुमार तिवारी, राहुल यादव और अविनाशी विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटनाक्रम के बाद भी समाजवादी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष डॉ. अच्छे लाल के नेतृत्व में युवाओं ने अर्द्ध नग्न होकर सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सपा यूथ ब्रिगेड ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को हटाया नहीं गया तो नौजवान सड़क पर उतरेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव का कहना है कि सरकार गोरखपुर में बच्चों की मौत के आक्रोश को दबाने की कोशिश कर रही है। मासूम बच्चों की मौत और सरकार की संवेदनहीनता पर जनता सबक सिखाएगी। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव का सामना करने से घबरा रहे हैं, इसीलिए वह दूसरे दलों के विधान परिषद सदस्यों को तोड़ रहे हैं। पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों की कुर्सी पर गैर कानूनी ढंग से कब्जा करने का प्रयास कर रही है। घटना की निंदा करने वालों में सैयद इफ्तेखार हुसैन, धर्मराज पटेल, योगेश यादव, लल्लन राय दिनेश पटेल, मंसूर आलम, वकार अहमद, दानबहादुर मधुर, नाटे चौधरी, मयंक श्रीवास्तव, रमाकांत शर्मा आर्दि  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें