फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारच्यूनर सवार प्रापर्टी डीलर को मारी गोली

Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फाफामऊ से लौट रहे फारच्यूनर सवार प्रापर्टी डीलर पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई फिर घेरकर गोली मार दी। हमले में प्रापर्टी डीलर बाल-बाल बच गए लेकिन एक गोली उनके बाएं हाथ में कलाई पर लगी। सरेशाम तेलियरगंज चौराहे के पास गोली चलने से अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए। सूचना पर शिवकुटी एसओ और आसपास के थानों की पुलिस आ गई। 
विज्ञापन


मूलरूप से झूंसी का साजिद अली (42) दारागंज के बख्शी इलाके में रहता है। वह प्रापर्टी डीलिंग के  कारोबार से जुड़ा है। बृहस्पतिवार शाम को वह फारच्यूनर कार से घर लौट रहा था। तेलियरगंज में चुंगी के पास पहुंचा था। बाजार और चौराहा होने के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी थी। जाम जैसी स्थिति बनी थी। साजिद की फारच्यूनर भी सड़क पर खड़ी थी। इसी बीच बाइक से आए दो बदमाशों ने कार की अगली सीट पर बैठे साजिद को निशाना बनाते हुए गोली मारी फिर भाग निकले।

गोली साजिद बाएं हाथ की कलाई में जा धंसी। भीड़ भरे बाजार में वारदात से लोग दहशत में आ गए। गोली चलने की सूचना पर एसओ शिवकुटी विजय प्रताप पहुंचे। घायल साजिद को प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। साजिद का कहना है कि वह हमलावरों को देख नहीं पाए। किस खुन्नस में उन पर हमला हुआ है, यह अभी नहीं पता चल सका है। एसओ के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें