फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : शाहगंज तिहरा हत्याकांड- मूकबधिर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Thu, 06 Aug 2026 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला में मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले मूकबधिर आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
शाहगंज में तीन लोगों की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला में मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले मूकबधिर आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शाहगंज थाना, एयरपोर्ट थाना और एसओजी नगर की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तिहरे हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मंगलवार को शाहगंज के गढ़ीकला इलाके में किराये के मकान से मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों के शव मिले थे। तीनों के शरीर पर चोट के निशान थे। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अब मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें