फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने उतरा किशोर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी

Thu, 06 Aug 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर बृहस्पतिवार शाम दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने उतरा एक किशोर तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर बृहस्पतिवार शाम दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने उतरा एक किशोर तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, मनौरी के धरीकर बस्ती निवासी कल्लू के दाह संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग फतेहपुर घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा स्नान कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान शेखर उर्फ पेटू (17) पुत्र दिनेश धरीकर, निवासी मनौरी, गंगा किनारे कटान वाले हिस्से में बने नाले के तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर काफी देर तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरामुफ्ती थाना अविनाश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। उसके मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें