फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दस दिन की मोहलत

Thu, 28 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अधिवक्ता लाल बचन स्वर्णकार की हत्या के मामले में बुधवार को वकीलों ने आम सभा कर अहम निर्णय लिया है। चेतावनी दी है कि यदि दस दिन में अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी और 20 लाख रुपए की मुआवजा धनराशि परिवार को नहीं दी गई तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। कचहरी के वकील हत्या के विरोध में बुधवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे । आम सभा के निर्णय के अनुसार आठ जुलाई तक आंदोलन स्थगित रखा जाएगा। अधिवक्ता बृहस्पतिवार से न्यायिक कार्य करेगें।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के मंत्री कृष्ण चन्द्र मिश्र बऊ ने बताया कि बुधवार को संघ के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में आम सभा हुई। आम सभा ने अधिवक्ता लाल बचन के हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने के लिए पुलिस को  आठ जुलाई तक का समय दिया है। इस निर्णय की जानकारी  एसएसपी को दे दी गई है। और मृतक अधिवक्ता के परिवार को 20 लाख मुआवजा धनराशि दिए जाने के लिए डीएम को भी पत्र लिख कर आठ जुलाई तक की समय सीमा बता दी गई है।

 अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी का कहना है कि आठ जुलाई तक अगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मुआवजा की धनराशि परिवार को नहीं दी गई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। आम सभा में संघ के मंत्री मनोज सिंह लोकेश, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, राकेश तिवारी, पूर्व मंत्री दिनेश श्रीवास्तव, हरि सागर मिश्र, राजेन्द्र मिश्र रज्जू, अरुण पांडेय, और राधा रमण मिश्र, उषा मिश्र, दिनेश पांडेय, देवेन्द्र मिश्र लारा, कुश पांडेय, रेवती रमण त्रिपाठी, राकेश दुबे, प्रमोद सिंह, अरुण उपाध्याय, संजीव पांडेय संघ के उपाध्यक्ष अमित निगम, लक्ष्मी कान्त मिश्र, नितिन दुबे, बृजेश ओझा, जफर अहमद, मनोज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे है।
विज्ञापन


अभी तक कोई मदद नहीं मिली
इलाहाबाद। बुधवार को आम सभा में मृतक अधिवक्ता लाल बचन सोनी के पुत्र अधिवक्ता पीयूष  अपनी बात कहते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। शस्त्र लाइसेंस के लिए फार्म भरा कर ले लिया गया है।

संकट से मुक्ति के लिए अनुष्ठान का निर्णय
इलाहाबाद। अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्या से एक ओर  जहां वकीलों मेें आक्रोश में है वहीं इन संकटों से मुक्ति और कल्याण के लिए अनुष्ठान का निर्णय भी लिया है।
बुधवार को हुई आम सभा में  यह प्रस्ताव आया कि वकीलों और उनके परिवारों पर आए संकट के निवारण और कल्याण के लिए परिसर स्थित मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान किया जाए । संघ के मंत्री ने अधिवक्ताओं की भावना को देखते हुए सहमति दे दी है। और इसके लिए पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी को जिम्मेदारी सौंप गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें