फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तालाब में भी खोजी कारबाइन

Thu, 09 Jul 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया (ब्यूरो)। चार रोज पहले हंडिया कस्बे में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराम मिश्रा के घर से गनर की चोरी गई कारबाइन का कुछ पता नहीं चल सका है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को फोरेंसिक टीम ने फिर मौके पर जाकर जांच की। पास के तालाब में भी खोजबीन की गई लेकिन कारबाइन नहीं मिली। इस बीच लापरवाही में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। हंडिया पुलिस के लिए यह घटना मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराम मिश्र अविवाहित हैं। वह अकेले ही रहते हैं। उन्हें हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा के लिए गनर मिला है। इधर एक महीने से पुलिस लाइन से सिपाही राहुल तिवारी की कारबाइन के साथ तैनाती थी। पांच जुलाई की रात वह शिवराम के मकान के दूसरे तल पर उनके बगल के कमरे में सोया था तभी कारबाइन और 20 कारतूस चोरी हो गए। भोर में पता चलने पर सिपाही राहुल ने थाने में खबर दी।

तब से चार रोज हो गए लेकिन कारबाइन नहीं बरामद हो सकी। सिपाही से पूछताछ के बाद पुलिस को घटना पर शक है। अवकाश से लौटने के बाद मंगलवार को एसएसपी केएस इमैनुएल ने भी हंडिया में मौके पर जाकर कारबाइन चोरी की जानकारी ली। उनके आदेश पर बुधवार को फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर जाकर जांच-पड़ताल की। बगल के तालाब में भी गोताखोरों को उतारकर तलाशी कराई गई मगर कुछ पता नहीं चला। दो दिन से पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराम ताला लगाकर घर से बाहर हैं, इसलिए उनके कमरे की तलाशी नहीं हो सकी। इस चोरी ने पुलिस को उलझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें