फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की बेटी समेत दो को साइबर शातिरों ने लगाया चूना

Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
साइबर शातिरों का शहर में कारनामा थम नहीं रहा है। आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी साइबर ठगी के दो मामले सामने आए। शातिरों ने सरकारी वकील की बेटी समेत दो के खाते से नगदी उड़ा दी। सिविल लाइंस और करेली पुलिस आईटी एक्ट के तहत केस लिखकर जांच कर रही है। बदमाशों ने ठगी का पुराना तरीका अपनाया और एटीएम कार्ड की वैधता खत्म होने का झांसा देकर खाता नंबर, एटीएम नंबर, पिन पता कर रकम पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग के रहने वाले इंद्रजीत सिंह सरकारी वकील हैं। उनकी बेटी शिप्रा सिंह को एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धोखे से खाते और एटीएम की जानकारी लेकर खाते से 29 हजार 999 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। खाते से रकम निकलने की जानकारी शिप्रा को मोबाइल पर आए मैसेज मिली तो वह परेशान हो गईं। घरवालों को पता चला तो बैंक से पता किया गया। ठगी का पता चलने पर सरकारी वकील इंद्रजीत सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर केस लिखकर छानबीन में लगी है। वहीं करेली में सदियापुर के रहने वाले मिर्जा आसिफ बेग कारोबारी हैं।

उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अफसर बताया और कहा कि आपके एटीएम कार्ड की वैधता खत्म होने वाली है। इसी चालू रखना चाहते हैं तो खाते की डिटेल बताएं। मिर्जा बेग शातिर के फेंके जाल में फंस गए और खाते से जुड़ी हर जानकारी बता दी। कुछ देर बाद खाते से पहले 24 हजार और दोबारा 14 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उन्हें पता चला। वह रकम कैसे निकली। इसकी जानकारी करने बैंक पहुंचे तो धोखाधड़ी का पता चला। इंस्पेक्टर करेली जेके सिंह ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें