फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में पेट्रोलपंप पर गुंडई, कर्मियों को पीटा

Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइंस में कानपुर रोड पर स्थित आटो सेल्स पेट्रोल पंप पर शनिवार दिन में बवाल हो गया। एक कार और दो बाइक पर पहुंचे आठ लोगों ने वहां जमकर गुंडई की। कर्मचारियों ने रोका तो उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। बाद में पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डीएम से भी शिकायत की गई है। आरोपियों की पूरी कारस्तानी सीसीटीवी में कैद हो गई है। उधर घटना को लेकर इलाहाबाद पेट्रेाल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर आरोपी युवक अगले 24 घंटे में गिरफ्तार न हुए तो पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में कानपुर रोड पर अनुज गुप्ता का पेट्रोल पंप है। अनुज पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव भी हैं। शनिवार दिन में पेट्रोल पंप पर एक आई-20 कार आकर रुकी। उसमें चार लोग सवार थे। पीछे-पीछे दो बाइक पर चार युवक और आ गए। सभी लोग आपस में बात करने लगे। पंप कर्मचारी ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि गाड़ी को आगे बढ़ा लें, ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। आई-20 और बाइक पर आए हमलावरों ने कर्मचारी कुलदीप को दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। वहां अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंप के जिस कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, सभी की पिटाई की गई।

जमकर पीटने के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर अनुज गुप्ता पहुंच गए। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के रोहित के साथ अनुज सिविल लाइंस थाने पहुंचे। वहां पर सीसीटीवी फुटेज देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिला और घटना की शिकायत की। यूट्यूब और फेसबुक पर फुटेज को अपलोड किया गया है। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर के आधार पर हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी है। कटरा समेत कई इलाकों में दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें