प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने नोटबंदी के दौरान कालेधन को सफेद करने वाली चंडीगढ़ की परिना होल्डिंग व्हीस्लर में शनिवार को रेड की। सिटी में सेक्टर-17 स्थित परिना के दफ्तर में ईडी ने सुबह करीब 10 बजे से रेड शुरू की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आफिस से मिले कागजात के आधार पर 16 फर्जी कंपनियों का पता चला है। वहीं एजेंसी ने आफिस से सभी अहम दस्तावेज, रिकार्ड और हार्ड ड्राइव भी कब्जे में ले ली है। एजेंसी की कार्रवाई रात करीब 10 तक चली।
घर पर भी मारा छापा
सूत्रों के अनुसार कंपनी मालिकों के मनीमाजरा स्थित आवास पर भी ईडी की एक टीम ने रेड की। देर रात तक यहां भी अधिकारी जांच में जुटे हुए थे। घर से भी कई अहम दस्तावेज मिलने की सूचना है। इन्हें अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया है। रेड एक शिकायत के आधार पर की गई। वहीं सूत्रों के अनुसार दस्तावेज की जांच में और फर्जी कंपनियों का भी खुलासा हो सकता है।