फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख उड़ा शातिरों ने की ऐश, कारोबारी ने किया केस

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
साइबर शातिर हर दिन किसी न किसी को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ऐसे अपराधियों से निपटने में फेल साबित हो रही है। खुल्दाबाद के गल्ला कारोबारी के खाते से साइबर शातिरों लगभग छह लाख रुपये उड़ा दिए। कारोबारी को जब इसका पता चला तो बहुत देर हो चुकी थी। आखिरकार वह शिकायत लेकर खुल्दाबाद थाने पहुंचे। खुल्दाबाद पुलिस आईटी एक्ट का मुकदमा लिखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


खुल्दाबाद में लूकरगंज निवासी विजय कुमार बाधवानी गल्ला कारोबारी हैं। उनका एसबीआई लूकरगंज शाखा में खाता है। 18 जनवरी को रात में में उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज आया तो वह परेशान हो गए। वह सोचने लगे कि इस दौरान उन्होंने किसी चेक या अन्य किसी माध्यम से कोई भुगतान भी नहीं किया तो आखिर रकम कैसे कट गई। दूसरे दिन वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 5.93 लाख रुपये निकले हैं। रकम ऑनलाइन शापिंग और एयर टिकट बुक कराने के लिए भुगतान किया गया है। इतनी बड़ी रकम खाते से निकल जाने से कारोबारी को गहरा सदमा लगा है। शुक्रवार रात वह तहरीर लेकर खुल्दाबाद थाने पहुंचे। खुल्दाबाद पुलिस केस लिखकर जांच कर रही है।

कारोबारी विजय कुमार बाधवानी रकम कटने के तत्काल बाद पुलिस या बैंक से संपर्क करते तो रकम का भुगतान न होता। रकम उनके खाते में वापस आ सकती थी लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। खाते से जैसे ही रकम निकलने का मैसेज आए। तत्काल साइबर क्राइम सेल और बैंक से संपर्क करना चाहिए। समय से शिकायत पर बैंक और साइबर सेल खाते से रकम स्थानांतरण रोक देेते हैं। शातिर जिस ऑनलाइन शापिंग और टिकट बुक कराने के बाद कंपनी के पक्ष में रकम स्थानांतरण करते हैं। जिसे कंपनी से संपर्क कर रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें