फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मासूम बच्ची की हत्या

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
यमुनापार के करछना में शनिवार आधी रात घर में मां के पास रही बच्ची को एक युवक उठा ले गए। गला घोंटकर हत्या के बाद शव को घर से दूर पानी टंकी में फेंक कर भाग निकला। खबर पाकर करछना पुलिस पहुंची। पीड़िता के घरवालों से पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर रही है।आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची क ो मारा गया है। हालांकि पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन


करछना में नौवा गांव निवासी सहदेव भारती किसान हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी श्वेता सिंह मां के साथ छप्पर में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात लगभग साढ़े 12 बजे मां की नींद खुली तो देखा कि बगल में सो रही बेटी गायब है। इधर-उधर खोजने के बाद भी बेटी नहीं मिली तो वह चीख कर रोने लगी। शोरगुल सुनकर गांव के लोग जग गए। ग्रामीण जुटे श्वेता की खोजबीन होने लगी। खोजते हुए गांव के लोग घर से दूर ट्यूबेल की टंकी की तरफ गए तो बच्ची का शव का उतरा रहा था। बेटी की हत्या से सहदेव और उनकी पत्नी का चीख-चीख कर रोने लगे।

सूचना पर इंस्पेक्टर करछना और सीओ करछना अल्का भटनागर मौके पर पहुंची। घरवालों ने पूछताछ में पड़ोसी सतीश उर्फ धर्मवीर पर शक जताया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ के मुताबिक हत्या के बाद शव टंकी में फेंके जाने की बात सामने आई है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगा कि बच्ची की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें