फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर में फे ल होने पर बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज फाफामऊ के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र शुभम सिंह (20) ने शनिवार शाम हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। शाम को उसके साथी बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर अंदर कमरे में शुभम का शव गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था। शुभम के दोस्तों का कहना था कि वह बैक पेपर में फेल होने से परेशान था, लेकिन घटना की सूचना पाकर पहुंचे शुभम के घरवालों और रिश्तेदारों का कहना था कि दो दिन पहले उसका हॉस्टल में साथ रहने वाले दोस्तों से झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


भदोही में ऊंज थाना क्षेत्र के रोही गांव के मान सिंह किसान हैं। उनके दो बेटों में छोटा बेटा शुभम सिंह बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह कंप्यूटर साइंस सेकेंड ईयर का छात्र था। कॉलेज के ही हॉस्टल में रहता था। इन दिनों उसके दोनों रूम पार्टनर गांव गए हुए हैं। शनिवार को अपने करीबी दोस्त दयालु के पास बैठा था। दयालु से उसने कहा कि मेहनत से पढ़ाई करने के बाद भी वह बैक पेपर में फेल हो गया। इस बात का उसे काफी मलाल था। दयालु ने दोस्त को रिजल्ट को लेकर परेशान देखा तो घरवालों को बताया।

दोस्त के मुताबिक इस पर पिता और भाई ने फोन पर शुभम से बात किया और उसे काफी समझाया कि कोई बात नहीं, जो होना था हो गया। अब मन लगाकर पढ़ाई करो। सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इसके बाद शुभम निराशा में डूबा था। वह दयालु के पास से उठकर अपने कमरे में चला गया। शाम लगभग चार बजे तक शुभम कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्त बुलाने गए। कमरा बंद देख दोस्तों ने खिड़की से झांका तो अंदर कमरे में शुभम का शव फांसी के फंदे पर लटकते देख चीख पड़े। शोरगुल मचा तो हॉस्टल के लड़के जुट गए। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


हॉस्टल वार्डेन और छात्र शुभम को लेकर पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से एसआरएन भेजा गया, लेकिन एसआरएन में डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। हॉस्टल वार्डेन ने तहरीर दिया है कि बैक पेपर में फेल होने से निराश शुभम ने फ ांसी लगा ली। अनहोनी की खबर पाकर शुभम के घरवाले रोते-बिलखते एसआरएन आ गए। बेटे का शव देखकर मान सिंह की आंखों से आंसू छलकने लगा। वह बेटे के शव से लिपटकर रोते-रोते अचेत हो गए। वहीं बड़े भाई रोशन सिंह का रोकर बुरा हाल था। शुभम के मौसा अनिल सिंह ने दिल्ली से फोनकर अमर उजाला को बताया कि दो दिन पहले शुभम का हॉस्टल के  रूम पार्टनर दोनों दोस्तों से झगड़ा हुआ था। जबकि हॉस्टल के दोस्तों का कहना था कि दोनो रूम पार्टनर जरूरी काम से छुट्टी पर गांव गए हैं। चौकी प्रभारी फाफामऊ आलोक पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र ने बैक पेपर में फेल होने पर सुसाइड किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें