फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से नौ माह के मासूम की मौत, दंपति गंभीर

Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर चकहरिहर वन गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से नौ माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे में दंपति भी जख्मी हो गए। उन्हें मिलिट्री के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे का आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा। रोशनी पर्व दीपावली से ठीक एक दिन पहले मासूम की मौत से घर पर रोना-पीटना मचा तो पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय कमलेश पांडेय बुधवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे बाइक से पत्नी सरला के साथ नौ माह के नाती ऋषि को लेकर झूंसी चिकित्सक के पास जा रहे थे। जीटी रोड पर चकहरिहरवन के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे में ऋषि और सरला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गांव के संजय कुमार सिंह कार से उधर से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर कमलेश और जख्मी पड़े परिजनों पर पड़ी तो सन्न रह गए।

आनन-फानन में संजय सभी घायलों को अपने कार में लादकर एसआरएन ले गए। जहां चिकित्सकों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया। सरला और कमलेश को मिलेट्री के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरला की हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी। ऋषि दो भाईयों में छोटा था। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। नौ माह के मासूम के पिता जितेंद्र सेना में है। इस वक्त वह असम में तैनात है। बेटे की मौत से मां गुंजा देवी बेसुध पड़ी रही। रोशनी पर्व दीपावली से एक दिन पहले मासूम की मौत से घर पर मातम पसरा रहा। परिजनों के चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें भी छलक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें