फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को मार फंदे पर लटका दिया

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
यमुनापार के कोरांव इलाके में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहित युवती का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है जबकि मांडा से आए पिता ने पुलिस से मिलकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज की मांग नहीं पूरी होने की वजह से मार डाला गया है। चर्चा यह भी है कि पति ने दूसरी औरत से चक्कर की वजह से पत्नी को मारकर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


मांडा में दसवार गांव निवासी लल्लन कोल ने बेटी शीला देवी का ब्याह दो साल पहले कोरांव में बयालिस पूरा चैन गांव निवासी कलक्टर कोल के साथ किया था। अभी उसके बच्चे नहीं हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह ससुरालियों ने हल्ला मचाया कि शीला ने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी है। वहां भीड़ लग गई। कुछ देर में मांडा के दसवार से पिता लल्लन समेत मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शीला को शादी के बाद से ही दहेज कम मिलने का ताना देकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन ससुराल वाले दुश्मन बने रहे। अब शीला को मारकर फंदे पर लटकाने के बाद कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पिता की तहरीर पर कोरांव थाने में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। गांव वालों से पुलिस को यह भी पता चला कि पति कलक्टर का दूसरी महिला से अवैध रिश्ता भी दंपति के बीच खटास का कारण बना था। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। शीला का शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें