फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी के मामलों की ईडी कर सकता है जांच

Sat, 24 Jan 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके ऊपर दर्ज आर्थिक अपराध के मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर सकता है। शुक्रवार को लखनऊ से आए ईडी अफसरों ने इलाहाबाद के पुलिस के साथ बैठक की। इसमें पुलिस ने नंदी पर दर्ज 24 मामलों की जानकारी ईडी को सौंपी है। इनमें से कई आपराधिक हैं तो कुछ आर्थिक अपराध से जुड़े हैं। अब ईडी यह पता लगाएगा कि कौन से आर्थिक अपराध के मामले जांच के दायरे में आते हैं और कौन से नहीं। अभी यह भी तय नहीं है कि ईडी मामलों की जांच भी करेगा या नहीं।
विज्ञापन


ईडी के साथ पुलिस अफसरों की बैठक को बेहद गोपनीय रखा गया। पुलिस के कुछ बड़े अफसर ही बैठक में शामिल थे। ईडी टीम इलाहाबाद पुलिस के बुलावे पर पहुंची थी। इसमें नंदी पर दर्ज सभी मामलों की जानकारी ईडी को सौंप दी गई है। यह भी बताया गया है कि किन मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ईडी उन्हीं मामलों की जांच करता है जिसमें 25 लाख रुपये से ज्यादा की आर्थिक गड़बड़ी हुई हो। ईडी की जांच किसी अन्य एजेंसी की एफआईआर और विवेचना के आधार पर ही आगे बढ़ती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अभी यह नहीं पता चला है कि नंदी पर आर्थिक गड़बड़ी के कितने मामले दर्ज हैं और कितने ईडी की जांच के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें