फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों ने दामाद को ही बताया बेटी का कातिल

Tue, 24 Jan 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
रामनगर के पुरवा डोरवा मुहल्ले में रिटायर्ड जिला पंचायत कर्मी की बेटी के कत्ल के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की तफ्तीश एक रत्ती भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस हवा में तीर मार रही है। उधर, सोमवार को मायके वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस को साफ-साफ बताया कि बेटी की हत्या और कोई नहीं बल्कि दामाद ने ही की है। जिस स्थान पर लाश मिली थी वहां से मायके वालों ने प्वाइजन का इंजेक्शन, सीरिंज और अन्य सामान बरामद कर पुलिस को सौंपे हैं। मायके वालों का शक दामाद पर ही जा टिका है।
विज्ञापन


बता दें कि रामनगर के पुरवा डोरवा मुहल्ले के रिटायर्ड जिला पंचायत कर्मी नन्दलाल पटेल की बेटी मीना पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पहले मीना पटेल के मोबाइल पर किसी का फोन आया तभी वह बात करते-करते बाहर निकली फिर गायब हो गई। कुछ देर में उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर नहर की पटरी के किनारे पड़ी मिली। सवाल उठता है कि मीना को जो फोन किया था वह उसका बेहद करीबी रहा होगा तभी वह फोन आने पर बात करते-करते बाहर निकल आई थी। हालांकि पुलिस ने लाश को चीरघर भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई।

इधर, 24 घंटे बाद भी पुलिस को किसी प्रकार का क्लू नहीं मिल सका। उधर, मीना के पिता नन्द लाल पटेल परिजनों संग सोमवार को थाने पहुंच पुलिस को बताया कि बेटी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दामाद ने घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर केके शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आ गई है। मगर अपठनीय है। उन्होंने बताया कि सीडीआर निकलवाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मायके वालों का आरोप है कि दामाद दूसरी एक लड़की के प्यार में फंसा है। इसीलिए मीना को रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें