फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरा के तालाब में मिला युवक का शव

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके में शनिवार सुबह मुंडेरा मंडी के पीछे तालाब में युवक का शव उतराते देख भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। अनुमान है कि मारा गया युवक 35 साल के थे। शक है कि कत्ल के बाद शव तालाब में फेंका गया था। उसके शरीर पर पैंट कमीज थी। पैंट उतरी थी। अंदाजा है कि शव दो दिन से ज्यादा पुराना है। उसे कहीं मारने के बाद लाकर तालाब में फेंकने का शक है। तालाब में मछली पकड़ने गए युवकों ने शव उताराता देखा तो शोर मचाया फिर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस में रख दिया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मारे गए युवक की पहचान होने के बाद घटना की जांच और कातिलों की तलाश हो सकेगी। पोस्टमार्टम से साफ होगा कि युवक की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन


उधर,  सिविल लाइंस में काफी हाऊस के पास शनिवार दोपहर अपने जन्मदिन की खुशी पर मोबाइल खरीदकर बाहर निकले स्मृति कुमार मौर्या (25) की अचानक हालत बिगड़ी और वहीं वह अचेत होकर गिर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके हाथ में नए मोबाइल का पैकेट मिला। जेब में भी एक मोबाइल फोन मिला। उससे फोन करने पर मृतक की शिनाख्त हो गई। वह मूल रूप से मऊ जनपद निवासी नंदलाल मौर्या का इकलौता पुत्र था। नंदलाल कंपनी बाग में उद्यान विभाग लिपिक तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि स्मृति के दिल में छेद था। रविवार को उसका जन्मदिन है। वह पिता से पैसे लेकर अपने लिए मोबाइल खरीदने गया था। मगर वह घर नहीं लौट सका। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें