फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मारने के बाद मां पर टूट पड़ा कातिल

Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुंडेरा गांव में कातिल की बेरहमी से सभी सहमे गए। उसने मुस्कान को मारने के बाद उसको खंडहर में बचाने पहुंची मां पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। बताया जाता है कि परिवार के लोगों को शौच के लिए घर से कुछ दूर तालाब की ओर जाना पड़ता है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मुस्कान से घर से निकली। तालाब के पास पहुंची ही थी कि तभी उसे दलित बस्ती का मृदुल उर्फ विजय (20) खंडहर में खींच ले गया।
विज्ञापन


घर से मुस्कान की मां सुनीता भी शौच के लिए निकली तो उसे एक लड़के ने इस बारे में बताया। सुनीता खंडहर में पहुंची तो मुस्कान पर मृदुल चाकू से वार कर रहा था। उसकी गर्दन काफी कट गई थी। बचाने की कोशिश पर उसने मां सुनीता पर भी चाकू से गले, सीने, पेट पर कई वार कर दिए। फिर मृदुल चाकू फेंककर फरार हो गया।  एक रिश्तेदार युवक ने खून से लथपथ मुस्कान को गोद में उठाकर मकान के चबूतरे पर लेटाया। उसकी मौत हो चुकी थी।

सुनीता भी किसी तरह घर तक पहुंचकर गिर गई। भीड़ जुटी तो गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाकर चक्काजाम कर पथराव शुरू कर दिया। लीडर रोड डिपो की एक बस समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खबर मिलते ही एसपी सिटी विपिन टाडा कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि कातिल जल्द पकड़ लिया जाएगा। घायल सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने मुस्कान का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें