फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म

Sat, 09 May 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दहेज के लिए दिल्ली के युवक ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुर के साथ मारपीट की गई और धक्का देने से उनका दांत टूट गया। युवती अपने मायके अतरसुइया थाना क्षेत्र पहुंची और पुलिस अफसरों से शिकायत की। अफसरों के निर्देश पर अतरसुइया थाने में पति, सास, ससुर, ननदोई और एक अन्य के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म, छेड़खानी तथा दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


युवती की शादी दिल्ली के रानीबाग के संतनगर के रहने वाले इंजीनियर से चार फरवरी 2013 को हुई थी। युवक नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे दस लाख रुपये दहेज लाने की मांग की जाने लगी। इसके लिए पति उसे तरह तरह से प्रताड़ित करता था। 

कपड़े उतरवाकर अभद्र व्यवहार करता था। अप्राकृतिक दुष्कर्म के साथ ही उसने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। उससे आए दिन दहेज की मांग की जाती थी। यह बात उसने अपने पिता को बताई तो वह दिल्ली पहुंचे। ससुराल वालों ने उनको भी पीटा। एसओ अतरसुइया एके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई सुभाष सिंह को सौंपी गई है। जल्द ही पीड़िता का बयान लेकर मेडिकल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें