फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदौरी कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, एक गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी के मेंहदौरी कॉलोनी में सोमवार देर रात वर्चस्व को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। रात के समय फायरिंग से इलाके में खलबली मच गई। जब मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाया तो हमलावर भागे। कंट्रोल रूम की सूचना पर शिवकुटी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। शिवकुटी पुलिस दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मेंहदौरी के कांशीराम आवास योजना का रहने वाला शफीक गाड़ी चलवाता है। वहीं मोहल्ले के रहने वाले टेंपो चालक नज्मे से उसका कुछ महीने पहले लेनदेन के विवाद में झगड़ा हुआ था। इसके बाद से कॉलोनी में दो गुट बन गए। एक गुट शफीक का तो दूसरा नज्मे का। दोनों गुटों में अक्सर वर्चस्व को लेकर टकराव होता रहता है। शाम को शफीक और नज्मे के बीच मेंहदौरी कॉलोनी के पास झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था लेकिन नज्मे इस बात को लेकर खुन्नस पाल कर बैठा था। उसने अपने दूसरे टेंपो चालक साथियों को फोन कर बुलाया। तेलियरगंज में इकट्ठा होने के बाद वे रात में शफीक के घर के पास पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए शफीक को ललकारा।

इसके  बाद शफीक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कई राउंड हवाई फायरिंग के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने और मोहल्ले वालों को जुटते देख हमलावर भाग निकले। शिवकुटी पुलिस ने एक आरोपी अरमान को दबिश देकर दबोच लिया। जबकि मुख्य आरोपी नज्मे फरार हो गया। एसओ शिवकुटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरमान शातिर बदमाश है। वह पहले भी जेल जा चुका है। नज्मे की तलाश की जा रही है। दोनों गुटों के बीच लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें