फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन गई नाले में, कई बच्चे जख्मी

Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके के बागी गांव में बुधवार दिन में स्कूली बच्चों से भरी वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में चली गई। बच्चों की चीख-पुकार मची तो वहां लोग जुटे और किसी तरह वैन से ड्राइवर तथा बच्चों को निकाला। घायल ड्राइवर और बच्चों को स्थानीय निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। खबर पाकर मऊआइमा पुलिस के साथ ही घबराए परिजन भी आ गए। चोट गंभीर नहीं थी इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन


मऊआइमा कस्बा स्थित सेंट थॉमस स्कूल में आसपास के कई गांव के बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार सुबह 10 बच्चों को लेकर स्कूल वैन (मैजिक) स्कूल की तरफ जा रही थी तभी बागी गांव के पास बेकाबू होकर नाले में चली गई। वैन में बच्चों ने चीख-पुकार की तो राहगीर तथा आसपास के लोग वहां जुट गए। लोगों ने किसी तरह वैन में फंसे ड्राइवर चक श्याम गांव निवासी अखिलेश पटेल उर्फ मखंचू तथा सभी बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में पांचवीं कक्षा की छात्रा श्रेया, एलकेजी तथा यूकेजी के छात्रों विनय कुमार, सिद्धार्थ, अयम यादव आदि के सिर, हाथ-पैर पर चोट पहुंची।

सभी को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी पट्टी की गई। डॉक्टर ने कहा कि चोट गहरी नहीं है। अलबत्ता, बच्चे इस घटना में बेहद सहम गए थे। फोन से खबर पाकर परिवार के लोग भी भारी घबराहट में अस्पताल पहुंच गए। हालांकि रो रहे बच्चों को मामूली जख्मी देख उन्होंने राहत की सांस लेते हुए गोद में उठाकर शांत कराया। ड्राइवर ने बताया कि एक बाइक सवार अचानक सामने से आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में वैन अनियंत्रित होकर नाले में चली गई थी। गनीमत रही कि नाला गहरा नहीं है वरना बच्चों के लिए खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें