फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चलती टाटा सफारी में लगी आग

Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर आवास विकास कालोनी योजना तीन के बीकानेर स्वीट्स के सामने बुधवार की दोपहर चलती टाटा सफारी में शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान सफारी में सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते टाटा सफारी जलकर राख हो गई। लोगों की सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा भारी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी ठप रहा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी अनिल यादव अपने दोस्त सलीम के साथ टाटा सफारी से इलाहाबाद आने के लिए घर से चला था। दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे दोनों सफारी से झूंसी के बीकानेर स्वीट हाऊस के पास पहुंचे थे। तभी शार्ट-सर्किट से गाड़ी के भीतर धुआं भरने लगा। आनन-फानन में अनिल ने गाड़ी इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे के किनारे लगाई और किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते टाटा सफारी आग की लपटों से पूरी तरह घिर गई। आग की लपटों के साथ काला धुंआ आसमान में भर गया।

इससे जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। यातायात जहां के तहां रूक गया। लोगों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। हादसे की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई तो तकरीबन डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन से उठ रहे आग की लपटों पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जीटी रोड के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें