फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलि के लिए बच्चे का अपहरण, पकड़ा गया आरोपी

Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
kid
विज्ञापन
गंगापार के सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में बुधवार की सुबह बलि देने के लिए 13 साल के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चे को ढूंढ रहे ग्रामीणों को वह छह घंटे बाद गांव के ही एक घर में चादर से बंधा मिला। बगल में पांच फीट का गड्ढा खोदकर फूल माला चढ़ाई गई थी। ग्रामीणों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन, तांत्रिक भाग निकला। उसी ने बताया था कि बच्चे की बलि के बाद घर में सोने-चांदी से भरे दो मटके निकलेंगे।
विज्ञापन


उसरही गांव के रहने वाले किसान विजय बहादुर पटेल का बेटा प्रद्युम्न (13) बुधवार की सुबह घर पास खेल रहा था। उसी समय उसे पास में रहने वाला मुकेंद्र कुमार उर्फ राजा चाकलेट देने का लालच देकर बुलाकर ले गया। इसके बाद से प्रद्युम्न का कुछ पता नहीं चला। राजा जब प्रद्युम्न को बुला रहा था, उस वक्त किसी ने उसे नहीं देखा था। बेटे के लापता होने पर परिजन बदहवास ढूंढने लगे। गांव वाले भी जुट गए। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास किसी ने राजा के घर से बच्चे की चीख सुनी तो ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े। राजा के घर के अंदर प्रद्युम्न को चादर में लपेट कर बांध दिया गया था।

बगल में ही पांच फीट का गड्ढा खोदा गया था। वहां पूजा-पाठ के निशान भी मिले। ग्रामीणों ने राजा को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। प्रद्युम्न का प्राथमिक उपचार कराया गया, इसके बाद वह होश में आया। उसने बताया कि राजा उससे पहले दो और बच्चों को बुला रहा था लेकिन, वे नहीं गए थे। गांव वाले सभी को लेकर सोरांव थाने पहुंच गए। वहां पूछताछ में पता चला कि राजा का एक रिश्तेदार तांत्रिक है। उसी ने बताया था कि अगर एक बच्चे की बलि दे दी जाए तो इसी घर की खुदाई करने पर सोने-चांदी के जेवरातों से भरे दो मटके मिल जाएंगे। इंस्पेक्टर सोरांव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तांत्रिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें