फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंधवल में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

Thu, 27 Aug 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी के जोंधवल मोहल्ले में बुधवार को पार्षद के टेंपो चालक भतीजे और छात्रनेता के बीच हुए विवाद में मामला बढ़ गया। छात्रनेता समर्थकों ने शिवकुटी थाने का घेराव किया और दूसरे पक्ष के घर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव, बमबाजी और फायरिंग हुई। जिसके चलते मोहल्ले में खलबली मच गई। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज पहुंचे। पुलिस ने मौके से सात को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जोंधवल का रोहित पांडेय ईश्वर डिग्री कॉलेज में छात्रनेता है। बुधवार को वह अपने भाई अंशु के बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सपा पार्षद का भतीजा राजकुमार यादव टेंपो लेकर जा रहा था। आरोप है तेलियरगंज के पास रोहित और अंशु ने किसी बात को लेकर राजकु मार यादव को पीट दिया। राजकुमार ने इसकी तहरीर शिवकुटी थाने में दी। रात में शिवकुटी पुलिस अंशु और रोहित के घर गई।

रोहित और अंशु तो नहीं मिले लेकिन सैकड़ों की संख्या उनके समर्थन में छात्र शिवकुटी थाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस से छात्रों की झड़प भी हुई। नाराज समर्थक तीन बाइक से जोंधवल स्थित राजकुमार के घर पहुंचे और हमला कर दिया। बमबाजी और फायरिंग से दूसरे पक्ष के लोग सहम गए। मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए और हमलावरों को पत्थर लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन


पथराव और बमबाजी से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ लिया। पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया है। एसओ शिवकुटी ने बताया कि छात्रनेता और पार्षद के भतीजे के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर रात में भी मारपीट और बमबाजी हुई है। फिलहाल अब मामला शांत हो गया है। सात लोगों को पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें