फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर इंटर के छात्र की मौत

Sat, 09 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी के स्वराज नगर रेलवे लाइन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर इंटर के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से मोहल्ले में खलबली मच गई। जानकारी होने पर घरवाले रोते-कलपते हुए पहुंचे। मोहल्ले के लोग पहुंचे तो छात्र का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन

 
स्वराज नगर मोहल्ले के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद धूमनगंज स्थित पीएसी बटालियन में कारपेंटर हैं। उनके तीन बेटों में छोटा संदीप कुमार (17) इंटर का छात्र था। वह सुबह घर से बिना किसी कुछ बताए निकला। लगभग दस बजे घर से पचास कदम की दूरी पर स्वराज नगर रेलवे लाइन पर उसका खून से लथपथ शव देखकर मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था।

सूचना पर मां अनारा देवी और भाई रोते कलपते पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे है कि हादसे की वजह क्या है। वहीं आशंका है कि छात्र ने सुसाइड किया है। एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें