फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे के बाद बरामद की गाड़ी

Sun, 24 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की अस्थि लेकर संगम विसर्जित करने जा रहेे पूरे कुनबे को कार सवार बदमाश शनिवार की शाम डांडी बाजार के पास मारपीट कर उनकी स्कार्पियो लूट ले गये। घटना केे बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी सौ नंबर पर दे दी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। नैनी पुलिस ने आस पास के लोगों से घंटों छानबीन और पूछताछ की। जिसके बाद  पुलिस ने डांडी स्थित एक गैराज से स्कार्पियो बरामद कर लिया। हालांकि लूट करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सतना जिले के रामपुर बघेलान निवासी जीतू शुक्ला शनिवार को अपने पिता की अस्थि लेकर संगम में प्रवाहित करने के लिये परिवार के अन्य लोगों के साथ स्कार्पियो से जा रहे थे। वह डांडी के पास पहुुंचे थे उसी दौरान एक कार में उनकी स्कार्पियो से टक्कर लग गई। कार सवार लोगों ने मरम्मत करवाने का पैसा मांगा तो जीतू ने पैसे देने से इनकार कर दिया। 
जिसके बाद कार सवार लोग उनकी स्कार्पियो की चाबी छीनने लगे। जीतू ने विरोध किया तो कार सवार बदमाशों ने जीतू समेत अन्य लोगों को मारा पीटा और वहां से स्कार्पियो लेकर भाग निकले। घटना के बाद जीतू ने सौ नंबर पर सूचना कर दी। सूचना पर नैनी एग्रीकल्चर चौकी प्रभारी ने पहुंचकर मामले की जानकारी घरवालों और आस पास के लोगों से ली। इसके बाद सिपाहियों के साथ उन्होंने घंटों स्कार्पियो की तलाश की। काफी देर तलाश करने के बाद डांडी के एक गैरेज में स्कार्पियो खड़ी मिली। मामले की तहरीर थाने पर दे दी गई है। वहीं पुलिस स्कार्पियो को लेकर भागने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें