फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदलपुर में प्रधान और ग्रामीणों पर फायरिंग

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इंदलपुर इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार दोपपहर जमकर बवाल हुआ। कब्जे का विरोध कर रही डांडी ग्राम सभा की महिला प्रधान रूबी और ग्रामीणों पर भू-माफियाओं ने फायरिंग कर दी। प्रधान के जख्मी होने से  उग्र भीड़ ने भू-माफिया और उसके गुर्गों को खदेड़ लिया।  भीड़ ने गाड़ियों पर पथराव भी किया। एक गाड़ी का कांच पथराव में चूर हो गया। महिला प्रधान ने भीड़ के साथ नैनी थाने का घेराव किया। दोपहर बाद घायल ग्राम प्रधान की तहरीर पर जमीन कब्जाने आए पूर्व प्रोफेसर के पुत्र और साथियों के विरुद्ध कत्ल की कोशिश का नामजद केस लिखा गया।
विज्ञापन


इंदलपुर इलाके में ग्राम सभा डांडी, तिगनौता और चाका की सीमाएं मिलती है। ग्राम सभा चाका में पूर्व प्रधान शिवमंगल की दो बीघा जमीन है। उस पर दलित बच्चों के लिए स्कूल तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य चल रहा है। शिवमंगल का आरोप है कि महेवा में रहने वाले एक पूर्व प्रोफेसर का पुत्र अनस उसकी जमीन पर कब्जा कर कालोनी बनाना चाहता है। शुक्रवार दोपहर वह कई गाड़ियों में अपने साथियों संग आया और उस जमीन पर जेसीबी लगाकर खोदाई कराने लगा।

पूर्व प्रधान ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि जमीन बेच दो नहीं तो तुम्हारा आना-जाना बंद करा दूंगा। शिवमंगल का आरोप है कि अनस पैसे भी साथ लेकर आया था। वह जमीन बेचने को राजी नहीं हुआ तो अनस रास्ता बंद करीने लगा। तभी डांडी और तिगनौता के तमाम लोग आ गए। डांडी की प्रधान रूबी भी अपने पति दीपचंद्र के साथ पहुंच गई। भीड़ देख अनस तथा उसके हथियारबंद साथी राइफल और दोनाली बंदूक से फायरिंग करने लगे। नाराज भीड़ ने पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ लिया। हमलावर भागते हुए भी फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन


छर्रे धंसने से प्रधान रूबी के हाथ की उंगली से खून बहने लगा। गोली लगने से प्रधान को घायल देख आक्रोशित भीड़ ने हमलावरों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। अनस अपने गुर्गो के साथ भाग गया था। पथराव में शियाट्स के सुरक्षा अधिकारी जयराम की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। वह फायरिंग की आवाज सुनकर वहां आए थे। मौके पर नैनी पुलिस के साथ पहुंचे एसपी यमुनापार अशोक कुमार तथा सीओ करछना बृजनंदन राय ने लोगों से घटना की जानकारी ली। एग्रीकल्चरल चौकी प्रभारी ओेमशंकर शुक्ला को वहां कई कारतूसों के खोखे मिले।

ग्रामीणों और पूर्व प्रधान शिवमंगल ने पुलिस अफसरों को को बताया कि अनस ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आधा दर्जन साथियों के साथ आकर गुंडागर्दी और वरोध पर  फायरिंग की। घायल ग्राम प्रधान रूबी के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने नैनी थाना घेर लिया। बसपा नेता माशूक खान भी विरोध जताने थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर अनस, नासिर, सलमान और 15-20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश, दलित उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर लिखी। सीओ करछना का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें