फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर मारा, फिर जिंदा लटकाया था फांसी पर

Fri, 02 Dec 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के चक माधो मुहल्ले में बुधवार सुबह मकान मालिक  के हिस्से में कारोबारी प्रभात सिंह का कत्ल किया गया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत पर छाया रहस्य साफ हो गया। सिर पर वार करने के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया था। हालांकि चोट देखकर घटना के बाद ही परिजनों ने इसे कत्ल करार देते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। आशनाई के भी पहलू पर भी छानबीन हो रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


कीडगंज के कृष्णा नगर में रहने वाले वीरेंद्र सिंह के चार बेटो में दूसरे नंबर के प्रभात (45) अविवाहित थे। उन्होंने चक माधो लेन में सत्येंद्र सिंह के मकान में मशीनरी की दुकान खोल रखी थी। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से दुकान के लिए निकले थे। करीब दस बजे मकान मालिक की बेटी गुड़िया ने शोर मचाया तो पड़ोसी जुटे। प्रभात का शव मकान के दूसरे तल पर आंगन की जाली में बंधे दुपट्टे से फांसी पर लटका था। माथे और सिर पर चोट थी जिससे खून भी बहा था। परिजनों और रिश्तेदार ने कहा कि यह कत्ल की घटना है हालांकि वे वजह नहीं बता सके। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव को चीरघर भेजा था। बृहस्पतिवार को शव के पोस्टमार्टम से भी साफ हो गया कि यह हत्या की वारदात है।

डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि माथे पर किसी वजनी औजार से जोरदार प्रहार से वह कोमा में चले गए। इसके बाद उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था। पुलिस भी इसे कत्ल मान रही थी कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था। अब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है। कत्ल की वजह पर भी अभी संशय है लेकिन आशनाई के पहलू पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के वक्त घर में मकान मालिक सत्येंद्र की बेटी गुड़िया और भतीजा कौशिक था। सत्येंद्र के बारे में कहा गया कि वह पत्नी के साथ रायबरेली अपनी ससुराल गया था। कोतवाली पुलिस पता कर रही है कि सत्येंद्र के घर में नहीं होने की बात में कितनी सच्चाई है। कत्ल में कम से तीन लोग जरूर शामिल रहे होंगे। तीन मोबाइल फोन के कॉल डिटेल भी हासिल किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि यह कत्ल का केस है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।’
-विपिन टांडा, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें