फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को राइस मिल में खींचकर गैंगरेप

Thu, 29 Jun 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
यमुनापार के खीरी इलाके में मंगलवार रात घर से निकली नाबालिग लड़की को दो महिलाओं ने मुंह दबाकर सुनसान में स्थित राइस मिल में खींच लिया। वहां लड़की के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। भोर में खबर पाकर खीरी थाने की पुलिस पहुंची और छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब महिलाओं की भूमिका की छानबीन कर रही है हालांकि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे कुछ और सच सामने आया है।
विज्ञापन


खीरी इलाके में मंगलवार रात 15 वर्षीय लड़की घर से शौच के लिए निकली थी। वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की मगर वह मिली नहीं। भोर में करीब चार बजे बेटी घर लौटी तो उसे लहूलुहान देख परिवार के लोग सन्न रह गए। उसने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। लड़की ने कहा कि वह घर से निकली तभी सामने के मकान में रहने वाली कल्लो देवी और केलापति उसे मुंह दबाकर राइस मिल में खींच ले गई। वहां सुनील उर्फ चुलबुल तथा रामगरीब ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे पीटा और धमकी दी।

लड़की के पिता ने सुबह खीरी थाने में सूचना दी तो उपनिरीक्षक रामकृपाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पड़ोसी के मकान में छापा मारकर आरोपियों सुनील और रामगरीब को पकड़ लिया। पीड़ित लड़की के पिता की ओर से दोनों युवकों और महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, धमकी, मारपीट तथा पास्को एक्ट के तहत केस लिखा। थानाध्यक्ष खीरी तारकेश्वर राय ने बताया कि लड़की नट जनजाति की है जबकि युवक और महिलाओं के परिवार के लोग नीम-हकीम हैं। उनके घर आमने-सामने हैं। एक महिला आरोपी सुनील की चाची है तो दूसरी मामी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें