फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के खिलाफ हत्या और अपहरण का के स

Sun, 26 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
एक प्रतियोगी छात्र के अपहरण और हत्या के मामले में दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्र के परिजनों की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


रायबरेली में डलमऊ के रहने वाले प्रदीप कुमार दीक्षित प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बेटा मुकेश दीक्षित (23) कीडगंज के बैरहना इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह 18 मई को कमरे से निकला और प्रयाग स्टेशन तक आया। इसके बाद से लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परेशान घरवालों ने कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 मई को बिजनौर के धामपुर इलाके में मुकेश का पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला था।

घरवालों को मुकेश के रूम पार्टनर अजीत पाल की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। पिता ने कर्नलगंज थाने में शनिवार को अजीत पर अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें