फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में बेहोश मिली युवती, गैंगरेप का शक

Sat, 23 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा (ब्यूरो)। यमुनापार के मेजा इलाके में शुक्रवार दोपहर घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक युवती बाग में अचेतावस्था में मिली। युवती के कपड़े अस्तव्यस्त थे। गांववालों ने घरवालों को खबर दी। मेजा पुलिस भी पहुंच गई। घरवाले युवती को शहर के एक निजी अस्पताल ले आए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। युवती मायके आई हुई थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। हालांकि, पुलिस रेप की बात से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन

मेजा के एक किसान ने अपनी बेटी (20) की शादी मांडा इलाके में की है। युवती की तबियत खराब रहती है। इसके चलते ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। मायके वाले भी आर्थिक तंगी के चलते उसके इलाज पर इतना ध्यान नहीं दे पा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर युवती घरवालों से बिना कुछ बताए निकल गई। कुछ देर बाद पता चला कि युवती घर से लगभग दो सौ मीटर गांव के एक बाग में अचेत पड़ी है। 
लोगों ने युवती का हाल देखकर शक जताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। सूचना पाकर सिरसा चौकी प्रभारी विजय विक्रम सिंह पहुंचे। युवती के घरवाले उसे लेकर घर जाने लगे, लेकिन दरोगा की फटकार के बाद अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस युवती के साथ रेप की बात से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर मेजा प्रेम नारायण मिश्र का कहना है कि घरवालों ने ऐसा कुछ नहीं बताया है। अगर युवती और उसके घरवाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

युवती बीमार रहती है। ठंड लगने के चलते वह बाग में अचेत हो गई। बीमारी की वजह से ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए हैं। प्रारंभिक जांच में रेप की बात सामने नहीं आई है। - आशुतोष मिश्र, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें