फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर झारखंड संपर्क क्रांति से उतारी गईं 11 युवतियां

Sat, 23 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की ज्वाइंट टीम ने शुक्रवार को इलाहाबाद जंक्शन पर झारखंड संपर्क क्रांति से 11 युवतियां और आठ युवकों को उतार लिया। इस दौरान सभी से यहां घंटों पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जा रही हैं। पकड़ी गईं युवतियों में से चार का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। उसके बाद सभी युवतियों को छोड़ दिया गया। जबकि आठ में से सात युवकों को देर शाम तक जीआरपी थाने में ही बिठाए रखा गया और एक नाबालिग लड़का चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी को शुक्रवार को सूचना मिली कि रांची से नई दिल्ली जाने वाली 12825 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कुछ युवतियों को मानव तस्करी कर दिल्ली भेजा जा रहा है। इस ट्रेन का इलाहाबाद में ठहराव नहीं है। फिर भी स्पेशल परमिशन लेकर ट्रेन को इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दोपहर 12.20 बजे रोका गया। ट्रेन रुकने के बाद उसके जनरल कोच से 11 युवतियों और आठ युवकों को उतारा गया। 
सभी को पहले आरपीएफ थाने ले आया गया। यहां सभी का नाम पता नोट कर पूछताछ की गई। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवतियों और युवकों ने खुद को झारखंड के गुमला, सीमडेगा आदि जिले का बताया। सभी ने इस बात की भी तसदीक की कि उन्हें जबर्दस्ती नहीं भेजा जा रहा है। वे सभी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। 
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी के अनुसार जीआरपी और आरपीएफ को चाइल्ड लाइन ने झारखंड संपर्क क्रांति से युवतियों को ले जाने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि 11 में से चार अपने आप को नाबालिग बता रहीं थीं। इसलिए उन चारों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी 11 युवतियां छोड़ दी गईं। उधर जीआरपी थाने में लाए गए आठ युवकों में से सात को देर शाम तक थाने में ही रोके रखा गया। जबकि एक नाबालिग चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन की अजरा सुल्ताना ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें